NGO HELPING HAND FOUNDATION के द्वारा दिनांक 08 मई, 2019, दिन बुधवार को एम. जी. रोड स्थित Hotel Indian by Nature में चिकित्सा शिविर में सहयोगी लगभग 40 डॉक्टर्स को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ हुआ। NGO द्वारा एडोप्टड सरकारी स्कूल के बच्चों ने बहुत ही सुन्दर गणेश वंदना के द्वारा कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके पश्चात् चीफ गेस्ट श्री अशोक जैन सी.ए., आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विनोद जी ने तथा NGO के सभी पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलन किया।
इसके पश्चात् सभी सदस्यों ने अपना परिचय दिया और बताया कि NGO HELPING HAND FOUNDATION के बहुत सारे सामाजिक कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उन्होंने इस NGO की सदस्यता ग्रहण की है। आगे भी वह NGO के प्रत्येक सामाजिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। NGO की अध्यक्ष सुमन सुराना ने NGO की प्रोजेक्ट रिपोर्ट पढ़ी तथा आने वाले प्रोजेक्ट के बारे में भी लोगों को अवगत कराया।
इसके पश्चात् डॉक्टर्स को सम्मानित करने का कार्यक्रम आरम्भ हुआ।
NGO अध्यक्ष सुमन सुराना ने सभी डॉक्टर्स को शिविर में सहयोग देने के लिए मोमेन्टो देकर उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए लगभग 40 डॉक्टर्स को सम्मानित किया जिनके नाम इस प्रकार साथ ही नारी सशक्तीकरण के तहत Baby girl child वाली माँओं को भी सम्मानित किया गया
Dr. Anil Rajan (MD), Dr. Bhupendra Ahuja (Radiologist), Dr. Vanaj Mathur (Radiologist), Dr. Rajeev Kishore (MD), Dr. Sunil Bansal (MD), Dr. Khem Panjwani, MD, Dr. S. P. Singh, MD (Medicine), Dr. Namit Bansal (Neuro Surgeon), Dr. Rakesh Agarwal (Neuro Surgeon), Dr. Shashipal Sadana (Ortho), Dr. Ankit Varshney (Ortho), Dr. Seema Sadana (Patho), Dr. L.K. Garg (Paed), Dr. L.K. Gupta (ENT), Dr. Ragini Singh (Gynae), Dr. Ranju Agarwal (Gynae), Dr. Sanjay Saxena (Paed), Dr. Sumit Saran Seth (Eye Specialist), Dr. Anil Varma (Dentist), Dr. Vasanti Varma (Dentist), Dr. Harveer Singh Chauhan (Dentist), Dr. Abhishek (Patho), Dr. Akansha Singhal (Dentist), Dr. Sunita Panjwani (Eye Specialist), Dr. Kailash Saraswat (Homoeo), Dr. Vishal Saini, Naturopathy, Dr. Payal Seth, Dietician, Dr. C. K. Gupta, Physiotherapist, Dr. Suhani Das Gupta, Physiotherapist.































































0 Comments