नारी अब अबला नहीं रही। वह समाज का आभूषण है। उसकी गौरवगाथा इतिहास में वर्णित है और वर्तमान में भी वह उल्लेखनीय कार्य करके देश व समाज का गौरव बढ़ा रही है। यह विचार नगर प्रमुख नवीन जैन ने हैल्पिंग हैंड फाउंडेशन द्वारा रविवार को कासमास मॉल, संजय प्लेस, आगरा में आयोजित "नारी भूषण सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नारी समाज की एक शक्ति है। परिवार, समाज व देश में अपनी प्रतिभा के आधार पर लगातार सक्रिय है और पुरुषों से कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
अध्यक्षता करते हुए पूर्व मेयर अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि महिलाएँ देश की परम्परा, इतिहास और संस्कृति को गौरवान्वित कर रही हैं। इनके सम्मान के लिए जितने आयोजन किए जायें, कम हैं। मातृ सेवा मंडल की रीना सिंह का कहना था कि महिला दिवस पर ही महिलाओं का सम्मान नहीं हो, बल्कि हर दिन वे सम्मानीय हैं।
फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन सुराना ने सभी का स्वागत किया और बताया कि उनकी फाउंडेशन महिलाओं के सशक्तीकरण के साथ-साथ निर्धन बच्चों को शिक्षित करने आदि के सामाजिक कार्य कर किए जा रहे हैं। समय-समय पर चिकित्सा शिविर भी लगाए जाते हैं।
समारोह में फाउंडेशन द्वारा शिक्षित किए जा रहे स्लम एरिया के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। संचालन साहित्यकार श्रुति सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम की सारी रूपरेखा बनाने में वरिष्ठ पत्रकार एवं हैल्पिंग हैंड फाउंडेशन के एडवाईजरी कमेटी के सदस्य श्री आदर्श नन्दन गुप्ता जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम बहुत ही सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।
शहर की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली महिलाओं को नारी भूषण सम्मान दिया गया। नारी भूषण सम्मान से सम्मानित किए जाने वाली महिलाएँ इस प्रकार हैं-
पद्मश्री डॉ. ऊषा यादव (साहित्य), विधायक हेमलता दिवाकर, राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित, भाजपा नेता बबिता चौहान (राजनीति), डॉ. जयदीप मल्होत्रा, डॉ. सरोज सिंह (चिकित्सा), सुभाषिनी पालीवाल, सोनल बंसल, तूलिका कपूर (समाजसेवा), डॉ. वत्सला प्रभाकर, डॉ. निर्मला सिंह, अपर्णा राजावत (नारी शक्तिकरण), गायिका निशीराज (कला), रंगकर्मी अलका सिंह (संस्कृति), डॉ. शशि तिवारी, डॉ. रुचि चतुर्वेदी (काव्य), डॉ. नीलू शर्मा व प्रतिभा तलेगांवकर (संगीत), प्रभाजोत कौर, मधु सिंह, अंशु पारीक (पत्रकारिता), नीलू सुराना, सारा मून (मॉडलिंग)। धन्यवाद ज्ञापन सचिव रविन्द्र गोस्वामी जी दिया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष रीचा गोयल, कोषाध्यक्ष सौरभ सुराना, सह-सचिव डॉ. सीमा सडाना, सोनल महेश्वरी, कोर्डिनेटर सजल गुप्ता, डॉ. नरेन्द्र मल्होत्रा, श्री संजय सुराना, श्री राजेश सुराना, डॉ. शशिपाल सडाना, प्रदीप खंडेलवाल, राजकुमार जैन, डॉ. पार्थ सारथी, डॉ. एल. के गर्ग, डॉ. संजय सक्सेना, डॉ. रंजू अग्रवाल, डॉ. इशिता राका, डॉ. शुभम जैन, डॉ. हरवीर जैन, डॉ. अंकित वार्ष्णेय, सोनल महेश्वरी, सी.ए. सजल गुप्ता, श्वेता बंसल, पायल जैन, झिलमिल जैन, निधि महेश्वरी, दिव्यानी, अंकित, दीपक, शुभी, शिवांगिनी, रिद्धि, राम, खुशी, विदुषी, आयुषी, सुनारे आदि।










0 Comments