कंट्री किचन की टीम ने 4 सितंबर को हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस और क्लब 35 प्लस के साथ रेनबो हॉस्पिटल में एक कार्यशाला आयोजित की।

न्यूट्रिशन वीक चल रहा है। इसके तहत आपको जानना जरूरी है कि पोषक तत्व हमारे शरीर में क्या भूमिका निभाते हैं और बिना न्यूट्रिशन बॉडी पर क्या इफेक्ट पड़ता है।

कंट्री किचन की टीम ने आज 4 सितंबर को हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन, रोटरी क्लब आगरा ग्रेस और क्लब 35 प्लस के साथ रेनबो हॉस्पिटल में एक कार्यशाला आयोजित की।

इसमें डॉ जयदीप मल्होत्रा और डॉ नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए कितने जरूरी हैं। इनके बिना हमारा शरीर बंजर बन जाता है और बीमारियां होने लगती हैं।

हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की सुमन सुराना ने कंट्री किचन के उत्पादों पर प्रकाश डाला। कहा कि आटे से लेकर विभिन्न खाद्य पदार्थ पोषण से भरपूर हैं और इनका स्वाद काफी पसंद आता है।

रेनबो आईवीएफ के डॉ केशव मल्होत्रा ने कहा कि हमेशा फिट एंड फाइन रहने के लिए अपने आहार में सभी तरह के पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए।

इस दौरान मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ राजीव लोचन शर्मा कंट्री किचन से अभिषेक और उनकी टीम और कॉलेज के विद्यार्थी भी मौजूद थे जिनमें श्रेया, कृष्णा, रोहित गौतम, निशा, संजना, कार्तिक, कनिष्का, रिद्धि, आयुष्मान, आकांशा, गरिमा, दयासंकर आदी।