कोठी मीना बाजार स्थित आगरा विंटर कॉर्निवाल के मंच पर रविवार को भारत विकास परिषद संपर्क शाखा ने नारी को सलाम कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान करने वाली नारी शक्ति को सम्मानित किया। शाम को तिरंगा थीम पर फैशन शो का आयोजन किया गया।

शुभारंभ स्पर्श संस्था की अध्यक्ष मधु बघेल, प्रमुख निर्यातक पूरन डावर, आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मनोज रावत ने दीप जलाकर किया। मंच पर डॉ. रीता अग्रवाल, सुमन सुराना, डॉ. जूही सिंघल, मधु बघेल, विनीता मित्तल, एडवोकेट चंचल गुप्ता, एकता जैन, श्रुति सिन्हा, प्रतिभा जिंदल, कवियित्री निशिराज, सोनिया शर्मा, बबिता गुप्ता, मेघना सबलोक, दिव्या वर्मा और मोनिका सिंह को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, अभिनव भटनागर, रोहित सिंघल, मनीषा जैन, सुरेश जैन, ऋतु गर्ग, नितिका भटनागर, पूजा सिंघल, अपूर्व मित्तल आदि मौजूद रहे। आगरा विंटर कार्निवल में सांस्कृतिक संध्या में एक शाम देश के नाम, देशभक्ति की थीम पर तिरंगा वेशभूषा में मॉडल्स रैंप पर कैटवॉक करते नजर आए। कॉर्निवाल समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि रविवार को कॉर्निवाल में भारी भीड़ उमड़ी।