द्वितीय सांसद खेल स्पर्धा का आगाज आज दिनांक 19 जनवरी, 2023 स्थान सेंट जोंस कॉलेज से एकलव्य स्टेडियम, आगरा तक रन फोर जी20 मैराथन दौड़ के संदेश के साथ शुरू हुआ।
इस मैराथन दौड़ में तकरीबन 20 हजार लोगों ने भाग लिया, सभी लोगों ने बढ़–चढ़कर इसमें अपनी हिस्सेदारी दी।
इसके अलावा आज एक विशेष बात इसमें यह देखने को मिली कि एप्रन पहनकर डॉक्टर जो दूसरों की सेवा करते हैं वह खुद एप्रन पहनकर एफ.एच मेडिकल कॉलेज के छात्र दौड़ लगा रहे थे।
एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के 300 वॉलिंटियर को भी हमने आज दौड़ते हुए देखा। एनजीओ की अध्यक्ष श्रीमती सुमन सुराना ने बताया की चारों तरफ वंदे मातरम भारत माता की जय से बच्चों में हर्षोल्लास छाया हुआ था। ऐसा लग रहा था जैसे आज सांसद खेल स्पर्धा में मानो कोई राष्ट्रीय त्योहार है। सच में यह बहुत ही अद्भुत नजारा था।
सांसद खेल स्पर्धा के विशेष मेहमान राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी सभी की हौसला अफजाई की। सांसद एस.पी.सिंह बघेल जी और विशेष अतिथि राज्यवर्धन सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ की शुरुआत की।
सांसद खेल स्पर्धा में सभी मुख्य अतिथियों के अलावा एनजीओ की अध्यक्ष सुमन सुराना सचिव डॉ. हरवीर सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रिचा गोयल, आदि एक्जीक्यूटिव मेंबर्स की उपस्थिति के अलावा एनजीओ के वॉलिंटियर्स रोहित, निशा, अनामिका, कीर्ति, क्रांति, दिव्या, गीतम, राहुल, राघवेंद्र, प्रिया, दयाशंकर, आकांक्षा, यशिका, अनिता आदि वॉलंटियर उपस्थित रहे।
.jpeg)

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)


0 Comments