भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद व एटा प्रभारी हरजीत सिंह ग्रेवाल आज भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका सुमन सुराना अध्यक्ष एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के एमजी रोड, आवागढ़ हाउस स्थित घर पहुंचे।
इस दौरान उनके साथ भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन भी साथ थे। हरजीत सिंह ग्रेवाल एवं भानु महाजन का भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका सुमन सुराना के नेतृत्व में उनका माल्यार्पण, पटका पहना, बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेत्री सुमन सुराना ने बताया कि इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के निर्देशानुसार एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई। विचार गोष्ठी में प्रबुद्धजनों ने अपने अपने विचार रखे तथा श्री ग्रेवाल ने सभी बुद्धिजीवियों के साथ अपने विचार साझा किए।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के 9 वर्षों के कार्यों के बारे में बताया और यह भी बताया कि मोदी जी ने पूरे विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। सभी उपस्थित प्रबुद्धजनों ने उनकी बात का समर्थन किया। श्री ग्रेवाल ने सभी से 2024 लोकसभा चुनावों में जुट जाने की बात कही। उन्होंने भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका सुमन सुराना के उत्कृष्ट कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ कैलाश सारस्वत, प्रकाशक व संपादक संजय सुराना, मधुश्री होटल के ऑनर सुनील गुप्ता, कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के मनीष अग्रवाल, डॉ स्मिता नागर, सीमा सदाना, एनजीओ हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन के सचिव डॉ हरवीर चौहान, कोषाध्यक्ष सौरव सुराना, राहुल, रोहित, कीर्ति, अनामिका आदि उपस्थित रहे। अंत में समाजसेविका सुमन सुराना ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया।
.jpeg)
.jpeg)



0 Comments