इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता, सांस्कृतिक मूल्यों और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना था। विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने रंग-बिरंगे, आकर्षक और कलात्मक दीयों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
डॉ. सुमन सुराणा जी ने बच्चों की मेहनत और कल्पनाशीलता की सराहना करते हुए उन्हें दीपावली के महत्व के बारे में बताया तथा आगे भी ऐसे रचनात्मक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। यह आयोजन खुशी, उत्साह और सीख से परिपूर्ण रहा और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बिखेर गया।




.jpeg)
.jpeg)

0 Comments