डॉ. सुमन सुराणा जी ने सभी माताओं की समस्याएँ स्नेहपूर्वक सुनीं और उनके समाधान, आवास एवं पेंशन हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में सहयोगी रही: विभा गुप्ता जी एवं डॉ. आरती अग्रवाल जी।इस सेवा कार्य से प्रसन्न होकर गांववासियों ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। सेवा, संवेदना और संस्कार का यह प्रयास सभी के लिए प्रेरणादायक रहा। 

















कार्यक्रम के अंत में गांव के गणमान्य लोगों द्वारा डॉ. सुमन सुराणा जी को सम्मानित किया गया और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की गई। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर अनीता श्रीवास्तव, अंजू सिंह, तथा एनजीओ वॉलिंटियर्स याशिका, आर्यन, रजत, शुभम, अंकित, दीपक, तनिष्क, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।