कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम भारत माता दीवानी चौराहा पर संस्था की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुमन सुराणा एवं उनकी पूरी टीम द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई। इसके उपरांत संस्था द्वारा गोद लिए गए सरकारी विद्यालय प्राथमिक विद्यालय नया कन्या घेंर स्कूल में डॉ. सुमन सुराणा जी द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। विद्यालय में आयोजित समारोह के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिनकी उपस्थित ने सभी लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु डॉ. सुमन सुराणा जी द्वारा पुरस्कार वितरण भी किया गया।  प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मुस्कान, द्वितीय पुरस्कार छवि एवं तृतीय पुरस्कार वंशिका को प्रदान किया गया। वहीं ऑल ओवर जीके प्रतियोगिता में चार बच्चों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को बूंदी का वितरण भी किया गया। 









इस अवसर पर प्रधान शरद चौहान जी, एनजीओ की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुमन सुराणा, संस्था के सचिव डॉ. हरवीर सिंह चौहान, विद्यालय की प्रिंसिपल मंजू चंद्रानी, अंशुल खंडेलवाल, रूपाली, निशा डोगरा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवकों याशिका श्रीवास्तव, नम्रता डोगरा, भूमि डोगरा, सुरभि, अंजू सिंह एवं अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। संस्था द्वारा किए गए इस आयोजन ने बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत किया।
 🇮🇳 जय हिंद | जय भारत 🇮🇳